बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में RCP का हुआ भव्य स्वागत, तेजस्वी के पैसे बांटने के सवाल पर जोड़ दिए हाथ

कैमूर में RCP का हुआ भव्य स्वागत, तेजस्वी के पैसे बांटने के सवाल पर जोड़ दिए हाथ

KAIMUR : केंद्र सरकार में जदयू के इकलौते मंत्री और जदयू के पूर्व अध्यक्ष बिहार भ्रमण पर हैं। इसी कड़ी में वह कैमूर के दौरे पर पहुंचे।  इस दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का कुदरा से लेकर भभुआ तक जदयू कार्यकर्ताओं ने  भव्य स्वागत किया। कुदरा के भभूआ मोड़ पर जदयू कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया, तो वही भभुआ रोड में उन्हें अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाई गई और हाथों में तलवार दिया गया ।फिर वह भभुआ चले गए जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका बढ़-चढ़कर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक और बिहार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खां भी नजर आए।

सरकार के काम की तारीफ की, कहा - महिआओं को आगे बढ़ने का मिला मौका

 केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार में अच्छा कार्य कर रही है। नीतीश सरकार में ही महिलाएं आगे बढ़ रही हैं यहां तक की हर दफ्तर हो या पार्टी कार्यालय 33% महिलाएं का हिस्सेदारी है। आज महिलाएं फाइटर प्लेन चला रही है ,पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। काफी महिलाओं के लिए भी विकास हुआ है।  उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगभग डेढ़ साल तक लोगों से काफी दूरी बन गया था उसी दूरी को कम करने के लिए मैं निकला हूं।

तेजस्वी के पैसे बांटने पर साधी चुप्पी

जब प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के द्वारा महिलाओं को पैसे बांटने की बातें पूछी गई तो आरसीपी सिंह ने हाथ जोड़ लिया, वहीं नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल के प्रश्न पर वह बिना कुछ आगे चलते बने। 

Suggested News