PATNA : झूठी शादी कर झारखंड की युवती से यौन शोषण करने के मामले में आरोपी बनाए गए पटना जीआरपी जवान आकाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने दी है। वहीं इस मामले में गांधी मैदान थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि यौन शोषण के मामले में जो भी पुलिसवाले दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
घटना 3 फरवरी की है। पीड़िता ने जीआरपी जवान आकाश कुमार पर रेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के मुताबिक, युवक से मैसेंजर के जरिए बातचीत हुई थी। वह पटना जीआरपी में तैनात है। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई। इसी बीच आकाश पीड़िता से मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। दोनों के बीच पहली मुलाकात गया में हुई। पीड़िता के मुताबिक झारखंड से बिहार आने के लिए टिकट बनाने के पैसे भी आकाश ने भेजे थे। पीड़िता ने फोन पर बातचीत में बताया कि आकाश कुमार के दबाव में वो 2 फरवरी को झारखंड से चली और 3 फरवरी की सुबह पटना पहुंचीं।
होटल के कमरे में किया यौन शोषण
दोनों गांधी मैदान थाना अंतर्गत आने वाले न्यू 5 स्टार होटल में एक साथ ठहरे। आकाश ने कमरे के अंदर उससे शादी की। शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान वीडियो और फोटो भी आकाश ने लिया था। इसके बाद डिलीट भी कर दिया। 4 तारीख की सुबह दोनों ने होटल से चेक आउट किया। फिर पटना जंक्शन चले गए।
स्टेशन पर छोड़कर भागा
पीड़िता ने बताया कि जंक्शन पर मुझे वेटिंग रूम में बैठा दिया। कुछ देर बीत जाने के बाद दोबारा से वो आया और मेरा फोन लेकर भाग निकला। साथ ही कहने लगा, तुम्हारे साथ नहीं रहना है। तुम धंधे वाली हो।
जीआरपी थाने से भगाया
इसके बाद लड़की शिकायत करने जीआरपी थाने पहुंची। यहां उसने पूरी आपबीती बताई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। लेकिन, जीआरपी से मामले को गांधी मैदान क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस दौरान आरोपी आकाश ने गांधी मैदान थाने के पुलिसकर्मियों को भी फोन कर अपनी तरफ कर लिया।
जब युवती गांधी मैदान थाने पहुंची तो यहां भी कोई सहायता नहीं मिली। लड़की केस करने के लिए जिद करने लगी तो गांधी मैदान थाने के पुलिसकर्मी राहुल, दिन, अविनाश धमकाने लगे। तीनों ने केस करने पर मां-बाप भी जेल में डालने की धमकी दी। इससे भी बात नहीं बनी इन तीनों ने अपनी मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों से पिटाई करवाई। इसके अलावा पीड़िता का पुलिसकर्मियों ने एक कबूलनामा वीडियो भी शूट किया। इसमें उससे ये कहने के लिए फोर्स किया गया कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है।
बड़े अधिकारियों से लगाई गुहार
हालांकि पीड़िता ने न्याय की आप नहीं छोड़ी और एक बार फिर वह पटना पहुंची और शिकायत बड़ी अधिकारियों के पास इस मामले की की है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सीआरपी जवान आकाश को इस मामले में दोषी पाते हुए जेल भेजा है।
REPORT - ANIL KUMAR