बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर सदर अस्पताल का हाल : स्वीपर की शिकायत कराने के नाम पर गार्ड ने महिला मरीज के साथ की छेड़खानी, प्रबंधन ने जांच के दिए आदेश

हाजीपुर सदर अस्पताल का हाल : स्वीपर की शिकायत कराने के नाम पर गार्ड ने महिला मरीज के साथ की छेड़खानी, प्रबंधन ने जांच के दिए आदेश

VAISHALI : हाजीपुर सदर अस्पताल का विवादों से नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ कभी कैदियों के लिए कॉल गर्ल को मंगवाया जाता है तो कभी मरीज के परिजन महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़खानी कर देते है। इसी कड़ी में एक सदर अस्पताल में एक और संगीन मामला सामने आया है। जहाँ इलाज कराने पहुंची एक महिला मरीज के साथ अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी किया है। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।


अस्पताल अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच का आदेश देते हुए आरोपी गार्ड पर कार्रवाई करने की बात कही है। दरअसल नगर के रामचौरा निवासी एक महिला ईलाज कराने के लिए अस्पताल में आई थी। जहाँ उसे भर्ती कर उसका ईलाज किया जा रहा है। 

वह पिछले 16 दिन से अस्पताल में इलाजरत है। जहाँ उसके साथ पहले तो अस्पताल स्वीपर ने छेड़खानी की। जिसकी शिकायत दर्ज कराने के नाम पर एक सुरक्षा गार्ड ने बहलाया और गलत नियत से महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। बार बार छेड़खानी और प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित महिला ने आखिरकार इसकी शिकायत जब वरीय अधिकारियों से की। तब से आरोपी गार्ड फरार है। 

इधर मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच का आदेश दिया है। अस्पताल अधीक्षक एस के वर्मा ने बताया कि जांच के बाद आरोपी गार्ड पर कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News