बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरु-शिष्या का रिश्ता तार-तार: शेखपुरा में प्रिंसिपल ने स्कूल के हॉस्टल में छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

गुरु-शिष्या का रिश्ता तार-तार: शेखपुरा में प्रिंसिपल ने स्कूल के हॉस्टल में छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

शेखपुरा. जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना नाबालिग के साथ होस्टल में घटित हुई। जहां निजी विद्यालय के प्राचार्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने किसी तरह घरवालों को वारदात की जानकारी दी।

इसके बाद नाबालिग छात्रा के परिजन बरबीघा थाना पहुंचे। परिजनों ने इसकी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत विद्यालय के प्रचार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि छात्रा बरबीघा के एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करती है और वहीं हॉस्टल में रहती है। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं इसकी सूचना किसी को नहीं दे दिए जाने की धमकी भी प्रचार्य ने छात्रा को दी। छात्रा द्वारा किसी तरह दूसरे के मोबाइल फोन से घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही छात्रा का मेडिकल कराए जाने को लेकर शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

Suggested News