बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुस्से में विधानसभा अध्यक्ष, कहा - अगर मर्यादा का पालन कराने लगा तो...

गुस्से में विधानसभा अध्यक्ष, कहा - अगर मर्यादा का पालन कराने लगा तो...

पटना। अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा जमकर गुस्सा जाहिर किया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विपक्ष अगर इसे मुद्दा बनाना चाहता है तो वह याद रखें कि उनके विधायक भी सत्ता पक्ष के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसको लेकर अगर मैं कार्रवाई करने लगा तो कईयों को इससे परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा मामले में संसदीय कार्य मंत्री ने खेद जाहिर कर दिया है तो मामला यहीं पर खत्म किया जाना चाहिए, लेकिन इसे बढ़ाकर सदन का समय बर्बाद किया जा रहा है। वही सरकार में श्रम संसाधन मंत्री ने कहा अगर राजद विधायक सत्यदेव जी को किसी बात से चोट पहुंची हैं तो हम लोग उनसे माफी मांगते हैं।

इससे पहले राजद विधायक ने कहा जिस मंत्री ने अपशब्द का इस्तेमाल किया है, तो माफी उन्हीं को मांगनी चाहिए। हमे हठधर्मिता का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी जिद  छोड़ें। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे, बिना उनके माफी मांगे हुए सदन में कार्रवाई नहीं  चल सकती है। 


Suggested News