बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी की रिश्ता के लिए गए थे मौसी के घर, लौटने की क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

बेटी की रिश्ता के लिए गए थे मौसी के घर, लौटने की क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरौनी मोड़ के समीप बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी अनूप यादव का 30 वर्षीय पुत्र पिंटन कुमार के रूप में किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिंटन किसी काम से सरौनी गांव गया हुआ था, तभी लौटने के क्रम में वह सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री के साथ पत्नी को छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

बता दें कि इन दिनों जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है और आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक युवक अपने मौसी के घर गए थे। और अपनी बेटी के रिश्ता के लिए लड़का भी देख रहे थे। लेकिन तेज रफ्तार आज्ञा गाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई।

Suggested News