बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कई बार बनाया शारीरिक सम्बन्ध, लेडी डॉक्टर ने मेहंदी भी रचाई, फिर गुस्से में प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया, बेडरूम में बुलाकर प्रेमिका ने कर दिया खेला

कई बार बनाया शारीरिक सम्बन्ध, लेडी डॉक्टर ने मेहंदी भी रचाई, फिर गुस्से में प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया, बेडरूम में बुलाकर प्रेमिका ने कर दिया खेला

CHAPRA : बिहार के छपरा जिले में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ प्रेमी के बार बार शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की लेडी डॉक्टर और मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के पार्षद वेद प्रकाश के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, वार्ड पार्षद वादा करने के बावजूद लेडी डॉक्टर से शादी नहीं कर रहा था। इससे नाराज लेडी डॉक्टर ने आज उसे अपने घर पर बुलाया और बेडरूम में ही उसका गुप्तांग काट दिया। 

प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद प्रेमिका ने खुद इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ड पार्षद को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। लेडी डॉक्टर ने बताया कि लंबे समय से दोनों लिव इन रिलेशन में थे और दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए थे। इस दौरान वह तीन बार प्रेग्नेंट भी हो गयी थी। इसके बावजूद वेद प्रकाश शादी का वादा करने के बावजूद उसके साथ शादी नहीं कर रहा था और आए दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। 

प्रेमी के बार बार वादाखिलाफी से नाराज होकर लेडी डॉक्टर ने उसे  आज पूर्व नियोजित योजना के तहत घर बुलाया और बेडरूम में ही उसका गुप्तांग काट दिया। जिसके बाद वह लहूलुहान हो गया। लेडी डॉक्टर के इस कारनामे के देखकर पुलिस भी हैरान है। वही पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गयी है। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट


Suggested News