बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में प्लास्टिक की थैली में बंधा हुआ मिला महिला का अधजला शव, आवारा कुत्ते बना रहे थे अपना निवाला

आरा में प्लास्टिक की थैली में बंधा हुआ मिला महिला का अधजला शव, आवारा कुत्ते बना रहे थे अपना निवाला

ARA : भोजपुर जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र में प्लास्टिक के थैली में बंधा हुआ महिला का अधजला शव बरामद किया गया है।  लोगों की नजर थैली पर तब पड़ी जब आवारा कुत्ते शव को अपना निवाला बनाने के लिए जुटे हुए थे। जिसके बाद नजदीक से जाकर देखा गया तो पता चला कि उसमें एक महिला का जला हुआ शव है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

शव के बारे में लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गांगी पुल के नीचे गांगी नदी में एक प्लास्टिक के थैली में शव फेंका हुआ था. जिसे कुत्ते नोच रहे थे. स्थानीय राजगीरों की जब नजर पड़ी और नजदीक से जाकर देखा गया तो पता चला कि उसमें एक महिला का जला हुआ शव है. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, पहचान करने के लिए दूसरे थानों को सूचित किया जा रहा है। 

मामले में नगर थाना प्रभारी देवराज राय ने बताया कि देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को प्लास्टिक में बांधकर यहां फेंका गया है. बरामद किया गया शव किसी महिला का ही है. फिलहाल अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन हम लोग आस-पास के लोगों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।


Suggested News