बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका के जैठोर पहाड़ी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

बांका के जैठोर पहाड़ी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

BANKA : बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में सुप्रसिद्ध जैठौर नाथ महादेव मंदिर परिसर के समीप दक्षिणेश्वर काली मंदिर के नैचर गार्डन से पांच सौ मीटर उपर पहाड़ो की तलहटी के झाड़ियो में बुधवार को अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे पहाड़ो की तलहटी में बकरी व मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान एक बकरी पहाड़ो पर चली गई। जिसे वापस लाने के लिए बच्चे पहाड़ों पर गये। तो बच्चों की नजर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई महिला के शव पर पड़ गई। 

इसके बाद बच्चो ने शोर मचाया। जहाँ शोर सुनकर जैठौर जमुआ, मादाचक, गौरीपुर आदी गांवो से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणो की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ गई। ग्रामीणो ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पहाड़ो की तलहटी पर फेंका गया होगा। घटना की सूचना मिलते ही बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी, अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, महिला दारोगा रश्मि कुमारी अन्य पुलिस बलो के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की बारिकी से जांच किया। 

महिला के शरीर पर नाममात्र का कपड़ा था तथा महिला की एक आँख, गले व चेहरे तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान थे। घटना स्थल से करीब सौ मीटर की दुरी पर पुलिस ने खून से सना दुपट्टा तथा एक जोड़ी झुमका जो सोने जैसा प्रतीत हो रहा था, बरामद किया। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर मौजूद लोगो से शव की शिनाख़्त कराने का अथक प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख़्त नहीं हो सकी। मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। 

मौके पर मौजूद बांका एसडीपीओ ने बताया कि महिला का गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधी महिला की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पहाड़ी पर आकर फेंक दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की रहस्यो का पर्दाफ़ाश हो जायेगा। फिलवक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है। वहीं दुसरी तरफ घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तरह -तरह की चर्चाओ से बाजार गरम है। 

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News