मांझी चले दादर नागर हवेली! HAM के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन रहे मौजूद

मांझी चले दादर नागर हवेली! HAM के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन रहे मौजूद

DESK : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। मुंबई में उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। संतोष कुमार सुमन ने बापी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार, बाबा त्रिलोकी नाथ, रणबीर सिंह समेत हम के महाराष्ट्र इकाई के कई नेता मौजूद रहे।

कार्यालय का उद्घाटन करते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यह कार्यालय आदिवासी, प्रवासी बिहार, यूपी और बंगाल के लोगों का कार्यालय है। इस कार्यालय के माध्यम से हम लोगों से डायरेक्ट टच में रह पाएंगे। संतोष सुमन ने आगे कहा कि हमारा संगठन बिहार और दिल्ली के बाद अन्य प्रदेशों में भी मजबूत हो रहा है। 

वहीं पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रजनीश कुमार ने बताया कि हमारे अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन बिहार से मुंबई खास तौर पर यहां रह रहे प्रवासी भाई और बहनों तथा आदिवासियों के लिए आए हैं। हमारे अध्यक्ष शुरू से ही दलित, गरीब और वंचित की चिंता करते आए हैं। 

रजनीश कुमार ने आगे बताया कि संतोष कुमार सुमन के लिए पद और प्रतिष्ठा से अधिक प्रेम दलित और वंचित लोगों से है। जब हमारे नेता के सामने पार्टी विलय का दबाव बन रहा था तो उन्होंने दलित और वंचित के लिए अपने पद और प्रतिष्ठा को त्याग दिया। हमलोग आज यहां प्रण लें कि हम अपने नेता का हाथ यहां भी मजबूत करेंगे ताकि 2024 के चुनाव में NDA के PM उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बना सके।

Find Us on Facebook

Trending News