पंजाब से बिहार आ रही शराब की बड़ी खेप जब्त, 7,061 लीटर विदेशी शराब बरामद

 liquor recovered
liquor recovered - फोटो : news4nation

liquor recovered   : बिहार में शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पंजाब से बिहार आ रहे एक 12 चक्का ट्रक को झारखंड के लोहरदगा जिले में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। ट्रक से कुल 7,061.4 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई है।


मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को शराब की इस खेप के बिहार पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 9 सितंबर 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और कुरु थाना, लोहरदगा (झारखंड) की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।


संयुक्त टीम ने 12 चक्का ट्रक की जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। शराब की तस्करी से जुड़े लोगों और ट्रक के जरिए खेप को बिहार लाने के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।