पटना सिविल कोर्ट से हथकड़ी सरका फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप

पटना. एक बार फिर कैदी ने पुलिस चौकसी की हवा निकाल दी। पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। हालांकि उसे पुलिस ने एसडीओ कोर्ट के पास से पकड़ लिया।

पटना सिविल कोर्ट से हथकड़ी लगा कैदी फरार। बेउर जेल से पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए कैदी को लाया गया था। इस दौरान हथकड़ी में लगे रस्से को काटकर अपराधी फरार हो गया। कैदी फरार होने की सूचना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे।

वहीं आनन-फानन में फरार कैदी की खोजबीन शुरू की गयी। पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर उसे एसडीओ कोर्ट के पास से पकड़ा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फरार कैदी पिछले 5 वर्ष से जेल में सजा काट रहा है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।