बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग का सिलसिला, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग का सिलसिला, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय में जिला प्रशासन का लाख बंदिश के बावजूद भी हर्ष फायरिंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भी लगातार हर्ष फायरिंग मामले में कार्रवाई भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शादी विवाह में जमकर हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। 

ताजा मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव से सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग एक युवक के द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से जब लड़का का बारात सज रहा था। इस दौरान एक युवक अपने कमर से पिस्तौल निकाल और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।

 बताया जा रहा है कि वासुदेवपुर में 14 दिसंबर को एक लड़का का शादी था। और उसे शादी में लड़का का बारात सज रहा था। इस दौरान एक लड़का पीछे से आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी।न्यूज4नेशन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है कथिततौर पर किसी ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल कर दिया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Suggested News