बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश को तोड़ना चाहती है कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के फटकार पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला, कहा- पार्टी जारी करे अपना बयान

देश को तोड़ना चाहती है कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के फटकार पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला, कहा- पार्टी जारी करे अपना बयान

BEGUSARAI: सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस को लताड़ा गया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है। मगर कांग्रेस ने रातो रात फतवा सर्कुलर निकाल कर मुसलमान को ओबीसी बना दिया और आरक्षण में जाकर डाल गए हैं। इसपर बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कई राज्यों के सरकारों को लताड़ा है। आरक्षण के सवाल पर फिर दोबारा कर्नाटक की सरकार को लताड़ा है लेकिन जिस ढंग से कर्नाटक की सरकार ने पिछड़े का वोट छीनने के लिए अधिकार छिनने के लिए नौकरियों में आरक्षण का अधिकार छिनने के लिए उन्होंने सारे मुसलमान को पिछड़ा घोषित कर दिया।

ओवीसी घोषित कर दिया, यह हिंदू ओबीसी पर बहुत बड़ा प्रहार है। उनके अधिकार को काटा जा रहा है। कर्नाटक की सरकार के द्वारा और पूरी कांग्रेस पार्टी और लालू यादव कम्युनिस्ट पार्टी की जुबान बंद है। वह बताएं हमारा अधिकार भी जाएगा। हमारे पिछड़े के नौजवानों की नौकरी छीनी जाएगी। इसलिए इसको अभिलंब इस पर लालू यादव कम्युनिस्ट कांग्रेस को बयान जारी करना चाहिए कि उनकी राय क्या है।

इसके साथ भाजपा द्वारा मुस्लिम को आरक्षण नहीं देने के बावजूद भाजपा के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने चार प्रतिशत मुसलमान को आरक्षण देने की बात कही है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे सहयोगी रहे या कोई रहे मुसलमान को धर्म के आधार पर संविधान में नहीं दिया है आरक्षण का कोई अधिकार नहीं है इसलिए यह सरासर इस भारत में एक बार टुकड़ा हुआ दूसरे बार भी जो ऐसी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं वो हिंदुओं पर कुठाराघात है भारत के संप्रभुता पर कुठाराघात है वह तोड़ना चाहते हैं देश को।

Suggested News