जहरीली शराब से मौत ! बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री ने माना, कहा स्थानीय स्तर पर हुई है चुक

PATNA : बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार गोपालगंज में 11 और बेतिया में 10 लोगों के जहरीली शराब से मरने की संभावना जताया है। हालाँकि उन्होंने कहा की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुनील कुमार ने कहा की डीएम और एसपी के निर्देशन में कई जगहों पर छापेमारी की गयी है। कई गिरफ्तारियां भी हुई है। साथ ही दोनों जगहों के सम्बन्धित थानेदारों को निलंबित किया गया है। चौकीदार को निलंबित किया गया है। गोपालगंज जिले में कुछ शराब भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। हालाँकि मद्य निषेध मंत्री ने माना की इस मामले में कहीं न कहीं चुक हुई है। यह जांच का विषय है। 

उन्होंने कहा की हमलोगों ने आम लोगों को भी सचेत किया है की शराब नहीं पिए। यह कानूनन अपराध हैं। लेकिन उन्होंने साफ़ तौर पर स्वीकार किया की स्थानीय स्तर पर लापरवाही की गयी होगी। जिसके कारण यह घटना घटी है। मंत्री ने कहा की इसके पहले भी गोपालगंज में इस तरह की घटना हुई थी। जिसमें लोगों को सजा हुई थी। इस कांड में भी दोषी लोगों को कार्रवाई की जाएगी। 

शराबबंदी को लेकर मद्य निषेध मंत्री ने कहा की जब से राज्य में शराबबंदी कानून लागु हुआ है। तब से कई लोगों पर कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा की हमलोगों ने 187 लाख लीटर से अधिक शराब बरामद किया है। जबकि तीन लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 60 हज़ार वाहनों को जब्त किया गया है। वहीँ शराब कारोबार में संलिप्त विभाग के करीब 700 कर्मियों को बर्खास्त किया गया है।