बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा-सासाराम पथ पर पिकअप और ऑटो की आमने सामने टक्कर, बुआ-भतीजी सहित तीन की मौत, पांच घायल

आरा-सासाराम पथ पर पिकअप और ऑटो की आमने सामने टक्कर, बुआ-भतीजी सहित तीन की मौत, पांच घायल

SASARAM : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में जखनी पुल पर गुरुवार शाम पिकअप और टैंपो के टक्कर में बुआ-भतीजी सहित तीन की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। मृतकों की पहचाननोखा के पेनार निवासी अनिल सिंह की पत्नी मंजू (46), कछवा ओपी के कैथी गांव निवासी चुन्नू सिंह की पुत्री ख़ुशी कुमारी और जखनी निवासी  छोटे लाल कुमारके रूप में की गई है। ख़ुशीमंजू देवी की भतीजी थी।

जबकि घायलों में पप्पू साह 35 साल गोपालपुर नोखा का, अजीत कुमार 20 साल गोसाईपुर नोखा, सत्येन्द्र सिंह 36 साल गोसाइपुर नोखा, उषा देवी 58 साल पति सुरेंद्र चौरसिया नोखा एवं शशिकांत पासवान 20 सााल नोखा शामिल है। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जिसमें पप्पू सााह की हालत की नाजुक है।

घटना सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर जखनी पुल के पास की है।  घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सासाराम से नोखा की तरफ एक ऑटो जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी रिशु सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन घटना देखने के बाद 112 की पुलिस टीम घटनास्थल को देखकर चली गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल और सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे।सभी मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 जांच में जुटी पुलिस
 इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने बताया कि सासाराम -आरा मुख्य पता पर ऑटो और पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिला सहित एक चालक शामिल है। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल है, जिसका ईलाज सासाराम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने बताया किघायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। फिलहाल मृतकों शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके शवोंको परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के बाद पिकअप वैन भी सड़क किनारे पलट गया, उसका चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है। नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि दुर्घटना में दो की मौत हुई है दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Suggested News