बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में दो बाइक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर, पिता की मौके पर हुई मौत, पुत्री सहित दो लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

कैमूर में दो बाइक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर, पिता की मौके पर हुई मौत, पुत्री सहित दो लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

KAIMUR : कैमूर में आज भी तेज रफ़्तार का कहर जारी है। ताजा मामला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतौना पुल के पास की है। जहां तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि उसकी बेटी सहित दूसरा बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है। 

मृतक चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी जगदीश सिंह यादव बताया जाता है, जबकि घायल उसकी पुत्री खुशबू कुमारी है। वहीँ दुसरा घायल बाइक सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी सरफुदीन अंसारी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक अपनी बेटी का रामगढ़ कॉलेज से एडमिशन करवा कर बाइक से अपने घर के लिए लौट रहा था। तभी सतौना पुल के पास सामने से आ रहा तेज़ रफ़्तार बाइक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गया। जहां जगदीश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी सहित दूसरा बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतना जोरदार था की आस पास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। 

वहीँ घायल बेटी का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि घायल दुसरा बाइक सवार को इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर सदर अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News