बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 6338 चिकित्सकों व 1772 प्रयोगशाला प्रावैधिकी की होगी नियुक्ति

स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 6338 चिकित्सकों व 1772 प्रयोगशाला  प्रावैधिकी की होगी नियुक्ति

पटना। राज्य भर में 202 सामुदायिक केंद्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया गया है।  जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा  समान्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं 77 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी एवम 183 दंत चिकित्सकों का पदस्थापन किया गया है। विगत वर्ष कुल 6293 (छ: हजार दो सौ तिरानवे) ए०एन०एम० की नियुक्ति विभिन्न जिलो में की गयी। सिविल सर्जन द्वारा आवश्यकतानुसार 202 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इनका पदस्थापन किया गया है।

 राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त 2632 समान्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं 3706 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु समान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 1772 प्रयोगशाला प्रावैधिक पदों पर नियुक्ति हेतु प्रेषित अधियाचना के आलोक में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयन की कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है की उपरोक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन में संगीत कुमारी सदस्य बिहार विधानसभा के के प्रश्नों का जवाब देते हुए कही हैं।



Suggested News