बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पंहुचे राजगीर, स्वास्थ्य कर्मियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पंहुचे राजगीर, स्वास्थ्य कर्मियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

NALANDA : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय आज राजगीर पहुंचे। जहाँ उन्होंने आयुष्मान भारत के स्वास्थ्य कर्मियों के बीच आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। राजगीर जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बिहारशरीफ के कारगिल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 


इस मौके पर मंत्री पांडेय ने कहा कि पूरे सूबे के जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसलिए समय समय पर नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है। अभी हाल ही में पूरे राज्य के अस्पतालों के लिए 502 नए एम्बुलेंस भेजे गए हैं। हर गांव कस्बे तक आज लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। अस्पतालों को आधुनिक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आयुष्मान भारत के कर्मी राज्यभर के लोगों को इस सुविधा का लाभ दिला रहे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की आयुष्मान भारत योजना में कई और नई चीजों को जोड़ा गया है। इन सभी की चीजों की जानकारी देने के लिए कर्मियों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लोग 5 लाख का इलाज मुफ्त करा सकते हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले लहर की तुलना में इस बार बिहार में इसकी रफ्तार बहुत कम है। फिर भी हमलोग अलर्ट है। सभी जिलों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News