बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कल कोइलवर मानसिक आरोग्यशाला का जायजा लेंगे स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

कल कोइलवर मानसिक आरोग्यशाला का जायजा लेंगे स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

ARA : बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की भोजपुर आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। उप मुख्य मंत्री के आगमन से पहले जिले के डीएम राजकुमार, एसपी संजय सिंह, सदर एसडीओ लाल ज्योतिनाथ सहदेव, एएसपी हिमांशु सहित कई पदाधिकारी कोईलवर मानसिक हॉस्पिटल पहुँचे व स्थिति का जायजा लिया। साथ ही 272 बेड के निर्माण हो रहे अस्पताल भवन का निरीक्षण किया व कई दिशा निर्देश दिया। 


वही नवनिर्मित वार्ड, एडमिन ब्लॉक,ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, जीविका दीदी की रसोई का भी घूम-घूमकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का जिले में आगमन होगा। 

उसी को लेकर समीक्षात्मक निरीक्षण है। उनके बैठने से लेकर निरीक्षण के स्थल को देखा और कमियों को दुरुसत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही बताया कि बहुत जल्द ही 272 बेड का नवनिर्मित मानसिक अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है। जिससे पहले उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री का भ्रमण है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के समय मानसिक आरोग्यशाला के नए भवन परिसर में आम लोगो के प्रवेश पर रोक रहेगी। जिनका आईकार्ड इशू रहेगा। उन्हें ही प्रवेश की इजाजत रहेगी।

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News