बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में दिल दहलानेवाली घटना, गांव के तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत, एक ही परिवार के थे पांचों चिराग

कैमूर में दिल दहलानेवाली घटना, गांव के तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत, एक ही परिवार के थे पांचों चिराग

KAIMUR : दिवाली की अगली सुबह कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने लेकर आई है। जिसे सुनकर हर किसी का कलेज फट गया। यहां धवपोखर गांव में सोमवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच चिराग (बच्चे पानी में डूबे) बूझ गए। जबकि इसी परिवार के तीन अन्य बच्चे भी साथ में स्नान करने गए थे, लेकिन संयोगवश वे सुरक्षित बच गए।

बताया जाता है कि रिंकू देवी अपने मायके धवपोखर दो दिन पूर्व आई थी। उन्होंने अपने मायके में खेती की है। वह सोमवार की सुबह धान की कटनी करने गई थी। उन्हें खाना लेकर सभी आठ बच्चे खेत पर गए। खाना देकर वे कुड़ारी गांव के मौजा में स्थित फकीराना तालाब में स्नान करने लगे। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। जबकि तीन तालाब के किनारे ही थे।

तीनों ने जब पांचों बच्चों को डूबते हुए देखा तो खेत पर धान की कटनी कर रही रिंकू देवी के यहां पहुंच कर जानकारी दी। वहां से रिंकू देवी तालाब पर आई तो उन्होंने कोशिश कर दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन इस दौरान वह भी डूबने लगी। किसी तरह प्रयास कर उन्होंने अपने आप को बचा लिया। तब तक गांव का एक युवक तालाब की तरफ आया तो उसे घटना की जानकारी हुई।

उसने ही गांव में फोन से सूचना दी तब गांव के लोग पहुंचे और पानी में डूबे तीन बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को चेनारी के पास स्थित तेलाड़ी में निजी अस्पताल में ले गए। वहां से फिर कुदरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच कर पांचों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुन: सभी के शव को लेकर ग्रामीण गांव चले आए।

मृतकों में शिक्षक सुशील राम की तीन पुत्री शामिल हैं। जिसमें अनु प्रिया 12 वर्ष, अंशु प्रिया दस वर्ष व मधु कुमारी आठ वर्ष शामिल है। जबकि उनके छोटे भाई सुनील राम की एक पुत्री अपुर्वा कुमारी चार वर्ष व सुशील व सुनील की बहन रिंकू देवी का पुत्र अमन कुमार चार वर्ष की भी डूबने से मौत हो गई।

वहीं, सुनील राम का पुत्र आयुष दस वर्ष व पुत्री आयुषी आठ वर्ष व सुशील राम का एक पुत्र अंकित कुमार 11 वर्ष बच गए। मृतकों में अमन कुमार रोहतास जिले के मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनखाड़ा गांव निवासी जोखू राम का पुत्र है। जबकि अन्य धवपोखर गांव के ही हैं।

एक साथ एक ही परिवार के  पांच बच्चों की मौत ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। सभी लोग दुखी परिवार को सांत्वना देते हुए नजर आए।

Suggested News