बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्मी ने ली इंडियन रिजर्व पुलिस नागालैंड के जवान की जान, चुनावी ड्यूटी पर जाने के दौरान बस में बिगड़ी तबीयत

गर्मी ने ली इंडियन रिजर्व पुलिस नागालैंड के जवान की जान, चुनावी ड्यूटी पर जाने के दौरान बस में बिगड़ी तबीयत

ARA : सातवें चरण के मतदान के लिए सिवान से रोहताल जिले जा रहे इंडियन रिजर्व पुलिस नागालैंड के एक जवान की हीट स्ट्रोक के कारण मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले में हुई। जवान नागालैंड के मोकोकचुंग थाना क्षेत्र खेंसा गांव निवासी एलेमरेन के 42 वर्षीय पुत्र अकंगलूबा हैं।

कमांडेड लखा कोजा ने बताया कि हम लोग सीवान में चुनाव कराने के बाद रोहतास जा रहे थे। एक बटालियन में करीब साढ़े चार सौ जवान थे। इसी दौरान भोजपुर से गुजरने के दौरान बस में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। जवान की तबीयत कोईलवर क्षेत्र के कोईलवर के समीप खराब हुई। उन्हें काफी पसीना आ रहा था। जिसके बाद तत्काल आरा शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बटालियन के जवानों ने सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना पर डीएम महेंद्र यादव, एसपी नीरज कुमार और एसएसपी परिचय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। लाश को नागालैंड भेज दिया गया।

मृतक जवान नागालैंड पुलिस के 10th Nap (IR) में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। लोकसभा चुनाव को लेकर अपने बटालियन के साथ बिहार आए थे। इधर, डीएम महेंद्र यादव ने बताया कि अकंगलूबा सीवान से चुनाव करा कर सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए रोहतास जा रहे थे।



Editor's Picks