इधर पटना पुलिस आपकी सेवा में....उधर चोरों ने रात में ताला तोड़ नकदी, आभूषण तीन लाख के सामान के साथ रायफल उड़ा ले गए

PATNA: पटना पुलिस आपकी सेवा में के श्लोगन पर सवाल उठने लगे है। रात की गश्ती का दावा करने वाली पुलिस पर भी सवाल उठने लगे है। दरअसल मामला धनरूआ थाना क्षेत्र की है जहां चोरों का आतंक वायुसेना के रिटायर्ड कर्मचारी के घर टूट पड़ा। रात भर चोरी की इस घटना में चोरों ने मनमर्जी काम किया। कीमती सामान के साथ आभूषण ले उड़े। इतना ही नहीं बताया यह भी जा रहा है कि  वायुसेना के रिटायर्ड कर्मचारी की रायफल तक चोरों ने हाथ साफ कर दी। 

पूरा मामला धनरूआ थाना के पभेड़ा गांव स्थित एक रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी शिवजी यादव के बंद घर को बीते रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ घर में रखे सारे सामान का इत्मीनान से देखा। फिर उसमें से कीमती सामान को लेकर निकल गये. इस दौरान चोरों ने घर में रखे सारे बक्से व अटैची को गांव से कुछ दूर खेत में ले जाकर इस बजह से तोड़ा कि कहीं घर में तोड़ने के दौरान आसपास के ग्रामीण जाग न जाये। बताया जाता है कि घर में रखे नकदी व आभूषण समेत कीमती कपडे व बर्तन के साथ रिटायर्ड अधिकारी का लाइसेंसी रायफल भी चोरों ने अपने साथ लेकर चले गये। इधर सोमवार की सुबह शिवजी यादव के चचेरे भाई ने उनके घर का मुख्य गेट खुला देखा. उन्हे लगा कि कहीं रात में वे घर आये होंगे. हालांकि आशंका होने के बाद जब वे घर के अंदर गये तो देखा कि घर के अंदर स्थित सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है।  सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई शिवजी यादव को फोन से दिया। शिवजी यादव अपने घर सोमवार की दोपहर पहुंचे। 


उसके पहले उन्होंने इसकी जानकारी धनरूआ पुलिस को दे दी। सूचना पाकर धनरूआ पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी। इसी बीच शिवजी यादव भी पहुंच गये। जानकारी के अनुसार वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी रिटायर्मेंट के बाद नालंदा के नूरसराय में एक निजी विद्यालय का संचालन करने लगे। वे अपने पूरे परिवार के साथ वही रहते थे। बीच में कुछ अंतराल पर वे घर आया करते थे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार घर पर ही रह रहा था। इधर कुछ दिन पूर्व नूरसराय चला गया था। उन्होंने बताया कि बीते रविवार की रात चोरों ने मुख्य गेट के ताला को तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर गया। घर के सभी कमरे का ताला तोड़ सारा सामान पास स्थित खेत में ले जाकर देखा। जो कीमती सामान था उसे ले गया।  बाकि सब उसी खेत में छोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि घर में रखा एक लाईसेंसी रायफल भी गायब है। इधर खेत में बिखरे सामान को पुलिस बरामद कर ली है। पुलिस ने छानबीन में आशंका जतायी है कि इसमें दर्जन भर चोरों का हाथ हो सकता है। पुलिस छानबीन में जुटी है। चोरों तक पहुंचने के दिये पुलिस अपने तमाम सूत्रों को लगा दी है। इधर वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी शिवजी यादव ने इस सबंध में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष राजु कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर जाकर जांच की है। उन्होने रायफर चोरी होने के संबंध में बताया कि अभी इसमें स्पष्ट नही हो पाया है कि रायफल यहां था कि कही दूसरे जगह उनके द्वारा रखा गया है। पुलिस को उनके द्वारा घर के अन्य सदस्यों से बात करने के बाद बताने की बात कही गयी है।

धनरूआ से सुजित सिंह की रिपोर्ट।