बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाय रे नगर परिषद! नहीं हो पा रही है नालों की सफाई तो चूहे पर लगा दिया आरोप, अधिकारियों के बहाने पर डीएम भी हैरान

हाय रे नगर परिषद!  नहीं हो पा रही है नालों की सफाई तो चूहे पर लगा दिया आरोप, अधिकारियों के बहाने पर डीएम भी हैरान

NAWADA ; नवादा शहर में जलजमाव की समस्या जबरदस्त देखने को मिलता है। अब नगर परिषद सीधा इस मामले पर अधिकारी को अवगत करा रहे हैं कि चूहों की फौज वजह से ही शहर के नाले चूहों के कारण जाम होते हैं।बेचारी जनता को खामियाजा भुगतना पड़ता है। जी हां नवादा नगर परिषद के अधिकारियों का कुछ ऐसा ही मानना हैं। 

गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला समाहर्ता कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।  इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न करने में चूहों की बड़ी भूमिका है। जिसके बाद पहले तो नप के अधिकारियों के बहाने पर हैरान हो गई, बाद में   उन्होंने अधिकारियों को जबरदस्त फटकार लगायी।  कहा कि नालों की साफ - सफाई में किसी प्रकार का बहाना नहीं चलेगा। बरसात के पूर्व शहर के सभी नालों को ठीक ढंग से उड़ाही कराना सुनिश्चित कराएं। किसी भी सूरत में नागरिकों को जलजमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़े । इसके लिए हरसंभव प्रयास करें। 

चूहा से डर गए हैं नगर परिषद के अधिकारी शहर में नाला का जलजमाव


नगर परिषद अपनी लापरवाही को छुपाने को लेकर चूहे को दोषी करार दे दिया है। जैसे ही नगर परिषद के अधिकारी चूहे के नाम लेते हैं उसके बाद जिला अधिकारी के द्वारा जमकर फटकार भी लगाया जाता है।

बता दें कि बिहार में चूहों ने अब तक कई कारनामे किए है। वह शराब पीते हैं. वह सरकारी दस्तावेजों की फाइले खाते हैं। इसके अलावा चूहों पर कई कांड करने के आरोप लगते रहे हैं। अब नवादा में चूहों ने जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न कर दी है।

Suggested News