बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, हादसे में महिला की मौत, पांच गंभीर घायल

सिवान में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, हादसे में महिला की मौत, पांच गंभीर घायल

सिवान. जिले में तेज रफ्तार एक बोलरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। घटना में गाड़ी में सवार करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस बीच इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी।

हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल भेजा गया,  जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय गायत्री देवी के रूप में हुई। वहीं हादसे में घायलों की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विजय सिंह कुशवाहा, 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और उनके एक पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह सभी लोग शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 5 फीट गड्ढे में पेड़ से टकरा गई।

हादसे में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर एक-एक कर सभी को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। एक निजी वाहन में भरकर आनन-फानन में हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि घने कोहरे की वजह से चालक विजय कुशवाहा को सड़क दिखाई नहीं दिया। इसके कारण गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से जाकर टकरा गयी।

Suggested News