बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में हाइवा ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, सात गंभीर रुप से जख्मी

कटिहार में हाइवा ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, सात गंभीर रुप से जख्मी

KATIHAR: बिहार के कटिहार में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार हाइवा और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा सहित आसपास के थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने में जुट गई है। 

दरअसल, पूरा घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोंदवारा चौक के पास हुई। मृतकों में शंभू मंडल (34), सीटू सिंह (32) वर्ष शामिल है। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। सभी मदरौनी (नवगछिया) के रहने वाले है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऑटो पर करीब नौ लोग सवार थे।

जानकारी अनुसार घटना सोमवार की रात 8.30 बजे के आसपास की है। ऑटो बेलोरी (पूर्णिया) से मदरौनी (नवगछिया) की ओर जा रहा था। जबकि हाइवा कुरसेला की तरफ से आ रहा था। घटना एनएच 31 पर गोंदवाड़ा के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर दो लाश क्षत-विक्षत हो गया। कुछ लोग सड़क किनारे के खेत में गिरे मिले। 

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि सात लोग घायल है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।  इलाज करवा रहे घायलों ने बताया कि बेलोरी (पूर्णिया) के एफसीआई गोदाम में मजदूरी का काम करके मदरौनी (नवगछिया) घर वापस जा रहे थे। ऑटो पर सभी मजदूर सवार थे। सभी बेलोरी गोदाम में अनाज लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे। 

Suggested News