बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोलकात्ता जा रही यात्रियों से भरी बस को हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, 40 लोग गंभीर रूप से चोटिल

कोलकात्ता जा रही यात्रियों से भरी बस को हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, 40 लोग गंभीर रूप से चोटिल

GAYA : खबर गया जिले से जुड़ी है, जहां गया डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर सहदेव खाप की समीप कोलकाता जा रही यात्रियों से भरी एक बस हादसे से हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है,बाकी बस में चालीस अन्य सवार यात्री बुरी तरह घायल है। घटना की सूचना आस पास के लोगो ने मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को दिया।  मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल लोगो को मगध मेडिकल कालेज गया में उपचार के लिए भेज दिया है।

दरअसल गया बस डिपो से कोलकाता के लिए महारानी बस आठ बजे रवाना हुई थी और नौ बजे के आस पास शेखवारा स्थित सहदेव खाप के पास पहुंची वही सामने से आ रहे एक हाइवा नेजोरदार टक्कर मार दिया,इस घटना के बाद गया डोभी मुख्य मार्ग स्थित सहदेव खाप के पास काफी भीड़ लग गई है। गया डोभी मुख्य मार्ग पर फोर लेन रोड की कार्य जारी है,जिसे लेकर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे की गई है।

 वही वाहनों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है,हालाकि सूत्रों से मिली। जानकारी के अनुसार दोनो मृतक गया के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो अपने व्यवसाय के लिए कोलकाता से कुछ समान खरीदने के लिए जा रहे थे।जिसमें एक यात्री की पहचान सुभाष कुमार के रूप में की गई है। वहीं हादसे के बाद चालक का कुछ पता नही चल पा रहा है।

Suggested News