बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का दावा, 13 मार्च तक एनडीए में सीटों का होगा बंटवारा, पार्टी 2 सीटों की कर सकती है मांग

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का दावा, 13 मार्च तक एनडीए में सीटों का होगा बंटवारा, पार्टी 2 सीटों की कर सकती है मांग

GAYA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि 13 मार्च तक बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा हो जाएगा। उन्होंने कहा की हम अभी यह नहीं कहेंगे कि कौन सी पार्टी कितना सीट लड़ेगी। लेकिन एनडीए में 13 मार्च तक सब कुछ क्लियर हो जाएगा। 

वहीँ तेजस्वी यादव द्वारा राजद को बाप की पार्टी बोलने के बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माय के साथ बाप की पार्टी बोल दिए तो हम कहेंगे कि वह भाई भोजाई, बहन बहनोई के पार्टी बना ले। लेकिन उनको लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। हम लोग 4 सौ सीट जीतकर नरेंद्र मोदी के झोली में डालेंगे।

उधर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की ओर से पहले लिस्ट में प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है। लेकिन बिहार एनडीए में अभी भी सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। बिहार में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि सहयोगी दलों के साथ सीटों पर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। कुछ सीटों पर पेज अभी भी फंसा हुआ है।

यह तय होना बाकी है कि लोजपा रामविलास, रालोजपा के साथ उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी कितनी कितनी सीटों पर कहां-कहां चुनाव लड़ेंगे। हालांकि एनडीए में जीतनराम मांझी की पार्टी दो सीटों पर संभवत: चुनाव लड़ने की तैयारी में है। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि चार से पांच दिनों के अंदर इन तमाम चीजों पर से पर्दा उठ जाएगा की कौन कितने सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ेगा। 

गया से मनोज के साथ पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News