बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटनासिटी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान, अल्संख्यक समुदाय के सैंकड़ो लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

पटनासिटी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान, अल्संख्यक समुदाय के सैंकड़ो लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

PATNA : आज पटनासिटी के लोदी कटरा में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की तरफ से एक दिवसीय सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान का आयोजन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  पटना महानगर अध्यक्ष मोहम्द सरफराज ने किया। 


इस अभियान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता मोहम्द शकील हाशमी भी मौजूद रहे। जिन्होंने वहां पर मौजूद सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मोहम्मद शकील हाशमी ने कहा कि पार्टी को नई ऊंचाई प्रदान करने औऱ पार्टी कैसे मजबूत हो। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। 

हाश्मी ने कहा की उसी दिशा में आज यह सदस्यता अभियान चलाया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्य्यक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News