बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'8नवंबर का इतिहास' जानिए क्या है आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं...

'8नवंबर का  इतिहास' जानिए क्या है आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं...

Desk : भारत और विश्व के इतिहास में 08नवंबर का अपना ही एक खास महत्व है क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गई ।आइए जानते हैं 8 नवंबर की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं। आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के साथ-साथ और भी बहुत कुछ....

8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 

सिख धर्मगुरु हर राय का निधन 1661 में हुआ।
भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने 1895 में एक्स-रे की खोज।
वाल्दमीर लेनिन, लियो ट्रोटस्की और जोसेफ स्टालिन को 1917 की अक्टूबर क्रांति के बाद पीपुल्स कमीसार अधिकृत किया।
म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर ने 1923 में जर्मन सरकार को अपदस्थ करने की नाजियों की एक कोशिश का नेतृत्व किया। सेनाओं ने नाजियों के इस प्रयास के असफल कर दिया।
मंदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलीन रूजवेल्ट ने 1933 में 40 लाख लोगों का रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया।
हांगकांग में 1945 में हुए नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने 1956 में तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
ब्रिटेन ने 1957 में क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
जॉन एफ केनेडी 1960 में संघर्षपूर्ण मुकाबले में रिचर्ड निकसन को बहुत कम अंतर से हरा कर अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति बने।
अमेरिका ने 1967 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
चीन में 1988 में आये विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
आयरलैंड में 1990 में पहली महिला राष्ट्रपति बनी.
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 1992 में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
बांग्लादेश में 1998 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 1999 में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने 2000 में न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
अफ़ग़ानिस्तान पर 2001 में पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
भारत ने 2005 में फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान -1 2008 में चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
भारत सरकार ने 2016 में बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया।
8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – 
भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म 1920 में हुआ।
दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिस्चियान बर्नार्ड का जन्म 1922 में हुआ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 1929 में हुआ।
8 नवंबर को हुए निधन – Died on 8 November
मुग़ल शासक जहाँगीर का निधन 1627 में हुआ।
प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन 1959 में हुआ।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन 1977 में हुआ।

Suggested News