बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छाती में छह गोली मार देम... गीत पर युवक ने लहराया पिस्टल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

छाती में छह गोली मार देम... गीत पर युवक ने लहराया पिस्टल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

SITAMARHI : जिले में आयोजित एक समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो छठी समारोह का बताया जा रहा है। जिसमे भोजपुरी सिक्सर के छह गोली छाती में... गीत पर डांस करते  युवक नजर आ रहे है। 

इसी में एक युवक अपनी कमर से पिस्टल निकाल लहराता नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजर मोहल्ले का बताया जा रहा है। जहां राजा मंडल नामक व्यक्ति के पुत्र की छठी समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में बारिश के बाद समारोह स्थल पर पानी लगा है। वही युवक भोजपुरी गीत पर नाचते नज़र आ रहे है। 

वीडियो वायरल मामले में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नही है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद जांच कर अग्रेतर करवाई की जाएगी। बताते चलें की NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News