खूनी संघर्ष में बदला रंगों का होली त्योहार , रंग लगाने को लेकर भिड़े दो गुट, अंधाधुंध फायरिंग में 1 की हालत गंभीर

खूनी संघर्ष में बदला रंगों का होली त्योहार , रंग लगाने को लेकर भिड़े दो गुट, अंधाधुंध फायरिंग में 1 की हालत गंभीर

PATNA : राजधानी पटना के मनेर में बुधवार को होली के दिन रंगों का त्योहार मनाया जा रहा था तो वहीं उसी वक्त होली खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दो पक्ष रंग लगाने को लेकर आपस में भिड़ गए और दोनों गुटों में अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। फायरिंग में व्यक्ति को गोली लग गयी। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली लगने से घायल की पहचान रामबाग निवासी तारकेश्वर के रूप में हुई है।

मामला मनेर थाने के सुवरमरवा और रामबाग गांव की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और किसी भी तरह के उपद्रव को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है। 

वही मनेर थानेदार ने कहा कि रंग लगाने को लेकर दो गांव के बीच विवाद में गोलीबारी हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Find Us on Facebook

Trending News