बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंचल कार्यालय से होमगार्डस की बंदूकें हो गई चोरी, विभाग में मचा हड़कंप

अंचल कार्यालय से होमगार्डस की बंदूकें हो गई चोरी, विभाग में मचा हड़कंप

KHAGDIYA : बड़ी खबर खगड़िया से है, जहां अलौली अंचल कार्यालय से पुलिस रायफल की चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्यालय से तीन बंदूकें चोरी हो गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। वहीं बंदूकों की चोरी की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सुमित कुमार  भी  कार्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। 

बंदूके चोरी की यह घटना अलौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। बताया गया कि अंचल कार्यालय की सुरक्षा में चार होमगार्ड के जवानों की नियुक्ति की गई है। इनमें से सभी को बंदूक दी गई है। लेकिन इन चार होमगार्ड जवानों में से तीन के बंदूक चोरी हो गई है। बंदूकों की चोरी होने की खबर के बाद तत्काल पुलिस अधिकारी कार्यालय पहुंच कर अब जांच में जुट गए है। जांच में जुटे अधिकारियों ने भी बंदूक चोरी होने की पुष्टि की है

चारों होमगार्ड पर गिर सकती है गाज

ड्यूटी के दौरान बंदूक चोरी होने को लेकर अब होमगार्ड के चारों जवान शक के दायरे में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि बंदूकें चोरी होने में वह भी शामिल हो सकते हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।


Suggested News