9 मार्च को बिहार दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, बड़ी रैली की तैयारी में जुटी बीजेपी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

9 मार्च को बिहार दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, बड़ी रैल

 पटना-9 मार्च को  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पटना जिले के पालीगंज में रैली को संबोदित करेंगे. पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित कृषि फार्म पर रैली की तैयारियां आखरी चरण में हैं. बुधवार की शाम CRPF की एक केंद्रीय टीम के साथ साथ जिला प्रशासन की टीम ADM पटना एवं सिटी एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में दौरा कर स्थानीय एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अमित शाह की होने  वाले कार्यक्रम की तैयारियों हेतु सभी आवश्यक मुद्दों पर  एक एक कर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए यथासंभव जरुरी दिशा निर्देश दिया.

वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेताओं की जमवाड़ा लगा रहा.भाजपा के  कई नेताओं ने बैठक करते हुए कार्यकर्त्ताओ को अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिया. इस दौरान क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष,संजय खांडेलिया,जिला प्रभारी बिशन सिंह बिट्टू,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेंद्रधारी सिंह, प्रदेश प्रभारी अतिपिछड़ा मोर्चा अंचल कुमार पटेल,विधान सभा प्रभारी नीरज तिवारी , मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र साही, संदीप गुप्ता,समेत कई बड़े  भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

  पटना सिटी एसपी अभिनव धीमान के कहा केंद्रीय  गृहमंत्री अमित शाह की 9 मार्च को होनी वाली कार्यक्रम के लिए युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी आखरी चरण में हैं. इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

अमलेश की रिपोर्ट