बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार सूमो से स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, हादसे में होंडा शो-रुम के प्रोपराइटर की मौत

तेज रफ्तार सूमो से स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, हादसे में होंडा शो-रुम के प्रोपराइटर की मौत

BANKA : कटोरिया बांका रोड स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप तेज रफ्तार गाड़ियों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान होंडा शोरूम मालिक संजय मंडल 35 वर्ष के रूप में की गई है। 

 बताते चलें कि कटोरिया बाजार के थाना रोड निवासी महेश मंडल का इकलौता पुत्र संजय मंडल जो हो प्रखंड के समीप पार्टनरशिप में होंडा शोरूम खोला गया है। जो गुरुवार 19 अगस्त सुबह 10:00 बजे के करीब अपने भतीजे रोहित मंडल की स्कॉर्पियो कार से निजी काम की खरीदारी के रामपुरहाट झारखंड जा रहे थे। जहां भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग स्थित नोनीहाट के समीर सामने से आ रही सुमो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की होंडा शोरूम प्रोपराइटर संजय मंडल मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सेवक यादव पिता गणेश यादव कटोरिया थाना कटोरिया जख्मी हो गए। 

इधर व्यवसाय संजय मंडल की मौत की खबर के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहां मृतक के पत्नी मीनाक्षी कुमारी पुत्र गोलू कुमार अभिषेक कुमार के साथ परिजन कुलदीप मंडल योगेंद्र मंडल रोहित मंडल रो रो कर बुरा हाल है। जहां कटोरिया के जनप्रतिनिधियों व्यवसाय स्थानीय लोगों पड़ोसी और शुभचिंतकों ने संजय मंडल की आकस्मिक मौत पर गहरी शोक संवेदना की है।

Suggested News