बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में भीषण सड़क हादसा, अंतिम संस्कार के लिए महिला की शव लेकर जा रही वाहन पलटी, पति समेत 3 की मौत

आरा में भीषण सड़क हादसा, अंतिम संस्कार के लिए महिला की शव लेकर जा रही वाहन पलटी, पति समेत 3 की मौत

AARA: आरा में भीषण सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आरा के भोजपुर से अंतिम संस्कार के लिए महिला की शव लेकर परिजन बक्सर जा रहे थे। वहीं बक्सर जाने के दौरान अचानक सवारी गाड़ी पलट गई। जिससे सवारी गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में पत्नी का शव ले जा रहे पति की भी मौत हो गई है। 

दरअसल, पूरा मामला गुरुवार की रात बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के पीरो-जगदीशपुर पथ पर अरईया टोला (रीगल ढाबा) के समीप का है। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि पड़रिया के लोग रामलाल सिंह की पत्नी महुली देवी का शव लेकर बक्सर जा रहे थे। करीब रात दस बजे सवारी गाड़ी पलट गई। हादसे में पति रामलाल समेत अन्य दो लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, चरपोखरी के पड़रिया निवासी महुली देवी की पहले मौत हुई। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर ले जाने में पति राम लाल सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। पत्नी की मौत के कुछ ही समय के बाद पति के मौत होने से यह हादसा चर्चा का विषय बन गया है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं मृतकों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी स्व बबन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण सिंह, विन्देश्वरी सिंह के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश सिंह और मोसाफिर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र राम लाल सिंह शामिल हैं। घायलों को जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया है। इनमें पड़रिया निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू कुमार, गनपट सिंह के पुत्र धर्मनाथ सिंह, राम लाल सिंह के पुत्र पवन सिंह और जगदीशपुर के विमवा निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र मदन सिंह सहित अन्य शामिल हैं। हादसे को लेकर हाईवे से जगदीशपुर अस्पताल तक अफरा तफरी का मौहाल कायम हो गया। 

Suggested News