बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना, अनिंयत्रित होकर टैक्टर पलटी, तीन की मौत, मचा कोहराम

बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना, अनिंयत्रित होकर टैक्टर पलटी, तीन की मौत, मचा कोहराम

AARA: बिहार में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्ट पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, पूरी घटना आरा जिले के भोजुपर की है। जहां तिलक समारोह से लौट रहे लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी अनुसार घटना बीती रात की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार होकर लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। 

वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर की है। मृतकों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। मृतकों में सभी मुसहर जाति के है।

Suggested News