बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वेलेंटाइन वीक में हॉरर किलिंग, परिवार वालों ने हत्या के बाद जला दिया प्रेमी जोड़े का शव

वेलेंटाइन वीक में हॉरर किलिंग, परिवार वालों ने हत्या के बाद जला दिया प्रेमी जोड़े का शव

GAYA : वेलेंटाइन वीक... यानी प्यार के इज़हार का हफ्ता। लेकिन इसी वेलेंटाइन वीक में प्रेमियों को दहला देने वाली खबर गया से आयी है। गया जिले में एक प्रेमी जोड़े के दुश्मन परिवार वालों ने हॉरर किलिंग की घटना को अंजाम देते हुए दो जिंदगियों को खत्म कर दिया है। 

घटना बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। जहां प्रेमी जोड़े की हत्या के बाद परिवार वालों ने सबूत मिटाने के लिए दोनों के शवों को नदी किनारे जलाने का प्रयास किया है। शव जलाए जाने के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की सूचना दे दी। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के पिता, चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से मृतकों की हड्डी और जले मांस के टुकड़े बरामद कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। 

बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमी जोड़े के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर शादी भी कर ली थी। लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर अपहरण का केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आखिरकार लड़की ने कोर्ट में बयान दिया और प्रेमी जेल से बाहर निकला। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी लड़की के परिवार वाले दोनों के रिश्ते पर इसलिए रजामंद नहीं थे क्योंकि उनकी जाति अलग थी। नाराज लड़की के पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाकर हॉरर किलिंग को अंजाम दिया।

Suggested News