बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैसे मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात ! चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हुए पटना ट्रैफिक पुलिस के जवान, बिना पानी और शौचालय के डयूटी करना बनी मज़बूरी

कैसे मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात ! चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हुए पटना ट्रैफिक पुलिस के जवान, बिना पानी और शौचालय के डयूटी करना बनी मज़बूरी

PATNA: पटना में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। तपती धूप और उमस के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह ही दोपहर जैसी धूप लग रही है। सूर्य आसमान से आग के गोले बरसा रहे हैं। वहीं इस तपती धूप में भी लोगों के लिए पटना पुलिस के जवान तैनात रह रहे हैं। भीषण गर्मी में भी ये जवान ट्रैफिक सुविधा को सही तरीके से मुहिया कराने के लिए सड़क के बीचों बीच तैनात रहते हैं।

इन जवानों के सिए क्या सर्दी और क्या गर्मी। वहीं इस भीषण गर्मी में भी सरकार की ओर से इन जवानों के लिए कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। ना ही पानी की सुविधा ना ही छांव की सुविधा है। एक ओर जहां यूपी सरकार यूपी में ट्रैफिक जवानों को एसी वाला हेलमेट दे रही वहीं बिहार सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही। इस मामले में जब न्यूज4नेशन की रिपोर्ट वंदना ने ग्राउंड रिपोर्टिंग की तो कई तथ्य सामने आए। नाम ना बताने की शर्त पर पुलिस प्रशासन ने कहा कि हम लोग खुद से पैसा इकट्ठा करते हैं उसे पानी मंगवाते हैं और भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझाते हैं।

जवानों ने बताया कि, विभाग के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। विभिन्न चौक चौराहे पर अपनी-अपनी समस्या को बताते हुए प्रशासन ने कहा कि पानी का व्यवस्था नहीं है। इधर-उधर से काम चलाते हैं। जवान ने कहा कि, भीषण गर्मी में भी हम जनता की सेवा में है लेकिन विभाग के द्वारा हम लोगों की कोई मदद नहीं की जा रही है। 

जवानों ने बताया कि, यहां शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। जो महिला सिपाही है वह आसपास के अपार्टमेंट के फ्लैट में जाने के लिए मजबूर हैं। आम जन इस बात को समझती है और जाने देते हैं। वहीं इस भीषण गर्मी में पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार रहे जवानों के लिए प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस जवानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पटना से वंदना की रिपोर्ट

Suggested News