RWD की सड़कों के रखरखाव में हो रहा भारी भ्रष्टाचार ! BJP विधायक पवन जायसवाल ने सवाल उठाया तो सरकार ने दिया यह जवाब
पटनाः बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क अनुरक्षण नीति से जुड़ा सवाल उठा. भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने यह सवाल उठाया. भाजपा विधायक ने सवाल उठाया कि ग्रामीण सड़कों की देखभाल के लिए अनुरक्षण नीति लागू है. प्राक्कलन में ही प्रति वर्ष सड़क के अनुरक्षण के लिए राशि निहित की जाती है. लेकिन ठेकेदार जिस वर्ष सड़क की मरम्मति नहीं करते हैं और उस वर्ष की राशि का भी उठाव कर लेते हैं. सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए कि जिस वर्ष सड़क का अनुरक्षण नहीं किया गया हो, उस वर्ष की राशि का उठाव न हो सके. सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए.
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने जवाब दिया. उन्होंने सदन में बताया कि विधायक ने सवाल उठाया है. ऐसे में समीक्षा करके अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री के जवाब से विधायक पवन जायसवाल संतुष्ट नहीं हुए. उन्होंने पूरक पूछा. उन्होंने कहा कि जो भी सड़क का निर्माण कराया जाता है, प्राक्कलन में ही हर साल के लिए सड़क के अनुरक्षण की राशि होती है. लेकिन ठेकेदार जिस वर्ष सड़क की मरम्मति नहीं करता है उस वर्ष की राशि भी उठा लेता है. सरकार इस पर संज्ञान ले और सरकारी राशि कं बंदरबांट को रोकने की दिशा में कार्रवाई करे. भाजपा विधायक के सवाल पर अन्य विधायकों ने भी सहमति जताई. स्पीकर ने कहा कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि समीक्षा कर आगे की कार्रवाई करेंगे.