बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद, पुलिस ने 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद, पुलिस ने 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस को वाहन जाँच के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जिसमें पुलिस ने मधुबनी जिले के 4 मादक पदार्थ (गांजा) तस्कर को पकड़ लिया है। मामले की जानकारी देते हुए नगर DSP रामनरेश पासवान ने बताया कि अहियापुर थाना के पुलिस टीम द्वारा वाहन जाँच अहियापुर चौक पर 1 जून को दिन में किया जा रहा था। इसी दौरान 2 बाइक पर सवार 4 युवकों को रोका गया। जाँच के दौरान तलाशी के क्रम में 2 किलो 25 ग्राम गांजा मिला। जिसके बाद पुलिस ने चारों गांजा तस्कर को पकड़ लिया है। गिरफ्तार मादक पदार्थ (गांजा) तस्कर से पुलिस के द्वारा पूछताछ में पता चला कि गांजा मधुबनी से पटना ले जा रहा था। 

गिरफ्तार गांजा तस्कर में अंशु कुमार झा पिता संजय झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा गाँव के निवासी हैं। वह वर्तमान में पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में रहता है। विक्रम कुमार पिता ललन झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा गाँव के निवासी हैं। निखिल कुमार पिता संजीत कुमार झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा गाँव के निवासी हैं। जयंत कुमार पिता अनिल कुमार झा जो मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भट्टीसेर गाँव के निवासी हैं।

इन लोगों के पास से 2.25किलो गांजा, 2मोटरसाइकिल(1अपाचे-1स्पलेंडर), 5 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्रेसवार्ता में प्रशिक्षु डीएसपी सियाराम यादव, अहियापुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, थाने के पुलिस पदाधिकारी नवेंद्र महतो , QRT और थाने के सशस्त्र बल मौजूद रहे।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News