बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, सालों से बिछड़े पति पत्नी की दूर की गलतफहमी, हँसते-हँसते लौटे घर

मुजफ्फरपुर पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, सालों से बिछड़े पति पत्नी की दूर की गलतफहमी, हँसते-हँसते लौटे घर

MUZAFFARPUR : यूं तो बिहार पुलिस किसी न किसी काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। लेकिन ज्यादातर लोग पुलिस की अच्छाइयों को ना देख कर सिर्फ उनकी बुराइयों को देखते हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इंसान को हमेशा दोनों पहलू देखना चाहिए। ऐसा ही बिहार पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। जहां वर्षों से आपसी विवाद में बिछड़ गए पति-पत्नी को पुलिस ने मिलवाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाया और फिर दोनों को घर पहुंचाया।

पुलिस ने मिलाया

मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के अलकापुरी का है। जहां परिवारिक कलह के बाद पति-पत्नी सालों से अलग-अलग रहते थे। एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। एक दूसरे से तलाक देना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जब मुजफ्फरपुर के सदर थाना की पुलिस पूरे मामले में पड़ गई और पूरे मामले को ही पलट दिया। जिसके बाद दोनों पति पत्नी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आगे से ऐसे किसी भी प्रकार के विवाद उत्पन्न न करने की कसम खाकर अपने घर को गए। जिसके बाद पूरे थाना क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। 

वर्ष 2013 में कुंदन और प्रियंका की हुई थी शादी

बताते चलें कि मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली डुमरी निवासी प्रियंका कुमारी की शादी वर्ष 2013 में सदर थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी कुंदन कुमार सिंह के साथ हुई थी। जिसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही यह रिश्ता परिवारिक कलह में बदल गया और पति पत्नी के बीच रिश्ता समाप्त हो गया।

शादी के 1 साल बाद पुत्री की प्राप्ति

शादी के बाद कुंदन कुमार सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी को एक पुत्री की प्राप्ति हुई थी। जिसके बाद परिवार में खुशियां झलक रही थी। लेकिन यह खुशियां ज्यादा दिन तक नहीं चली और इन दोनों के प्यार को किसी की नजर लग गई।

पुत्री के प्राप्ति के बाद अक्सर सताई जाने लगी प्रियंका

कुंदन कुमार सिंह और प्रियंका को शादी के 1 साल के बाद जहां पुत्री की प्राप्ति हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ पुत्री प्राप्ति के कुछ ही दिनों के बाद ससुराल पक्षों के द्वारा प्रियंका कुमारी को तरह तरह से यातनाएं दिए जाने लगा। इतना ही नहीं पुत्री प्राप्ति के महज कुछ ही दिनों के बाद प्रियंका कुमारी को ससुराल के लोगों ने घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद प्रियंका अपने मायके चली गई और वही रहने लगी। जिसके बाद 8 जनवरी 2015 को प्रियंका ने महिला हेल्पलाइन का सहारा लिया।

प्रियंका के ससुर  ने दर्ज कराया एफआईआर

जब प्रियंका के पुत्र की प्राप्ति हुई और उसे घर से यातनाएं देने के बाद निकाल दिया गया। बाद में प्रियंका के ससुर ने प्रियंका और उसके परिजनों पर घर में लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दिया था।

महिला हेल्पलाइन ने ससुराल में प्रियंका को कराई थी एंट्री

8 जनवरी 2015 को प्रियंका ने महिला हेल्पलाइन में न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद 29 नवंबर 2022 को महिला हेल्पलाइन ने प्रियंका को न्याय दिलाते हुए उसके ससुराल में उसकी एंट्री कराई थी और ससुराल में उसके रहने का तथा इसके भरण पोषण के जिम्मेदारी पूरा करने का ससुराल पक्ष के लोगों को निर्देश दिया गया था। जिसके बाद से प्रियंका एक बार फिर से अपने ससुराल में रहने लगी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपना जीवन यापन करने लगी।

6 मई 2023 को एक बार फिर घर से बेघर की गई प्रियंका

आपको बताते चलें कि 29 नवंबर 2022 को महिला हेल्पलाइन के निर्देश के बाद प्रियंका की ससुराल में एंट्री हुई थी और उसके भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसके ससुराल पक्षों को दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर 6 मई 2023 को प्रियंका को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। वही मामले में प्रियंका ने बताया की वह 6 मई को अपने बच्चे को छोड़ने स्कूल गई थी। बच्चे को स्कूल से लेने के बाद वह बेला राष्ट्रीय एरिया स्थित बैग कलस्टर के पास बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गई थी और जब बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर वापस अपने घर को आइ तो उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दरवाजा बंद कर दिया और उसको घर में नहीं घुसने दिया गया। जिसके बाद महिला ने एक बार फिर जिले के सदर थाना के पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।  

सदर थाना अध्यक्ष ने पति पत्नी के बीच कराया सुलह

घर से बेघर प्रियंका जब मामले की सूचना सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा को दी तो सदर थानेदार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों से बात की और दोनों को एक दूसरे से मिलाया। साथ ही दोनों के बीच जो गलतफहमियां चल रही थी। उसको दूर किया और पति-पत्नी को एक अच्छी जिंदगी जीने का सबक दिया। जिसके बाद पति पत्नी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया और अपने नए जीवन की शुरुआत के साथ ही साथ मुजफ्फरपुर पुलिस को थैंक्यू यू कहा। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News