पटना में सड़क किनारे फेंका हुआ मिला मानव अंग, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पटना में सड़क किनारे फेंका हुआ मिला मानव अंग, पुलिस कर रही प

PATNA : राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पर इलाके में मानव अंग मिलने से हड़कंप का माहौल बन गया । मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के दुसादी पकड़ी  इलाके का है, जहां सड़क किनारे एक कटा हुआ मानव अंग का एड़ी देख भीड़ इकट्ठा हो गयी, जिसके बादपुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कंकड़बाग और पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कटे हुए एडी को कब्जे में लेकर थाने लेकर पहुंची है ।फिलहाल पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

वहीं ककड़बाग थाने की पुलिस ने fsl और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है । इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए एड़ी पंजे के सहित को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को सूचना दे दी गई है।

महिला के पैर की एड़ी

 वही बताया जा रहा है कि जो कटा हुआ एड बरामद हुआ है वह किसी महिला का प्रतीत हो रहा है। वहीं पुलिस इस मामले में हर एक बिंदु पर अपनी अनुसंधान कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आसपास में बहुत सारे हॉस्पिटल हैं जिसमें ऑपरेशन के बाद जिसमें ऑपरेशन के बाद कटे हुए मानव अंग को कचड़े में फेंके जाने की संभावना है जिसे जानवर द्वारा इस स्थल पर लाया गया फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट