बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में मानवता शर्मसार, महिला के साथ गैंगरेप, चार दरिंदों ने पार की हैवानियत

मुजफ्फरपुर में मानवता शर्मसार, महिला के साथ गैंगरेप, चार दरिंदों ने पार की हैवानियत

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बार फिर मनावता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां चार दरिंदों ने महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने लीची बगान के पास घटना को अंजाम दिया है। वहीं तीन नामजद और एक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

दरअसल, मुजफ्फरपुर के मीनापुर इलाके में एक गांव में महिला के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लीची बगान के समीप महिला से बीते एक अप्रैल की रात गैंगरेप किया गया। महिला के साथ चार दरिंदो ने बारी बारी से दुष्कर्म किया।हैवानियत की वजह से वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। होश आने के बाद महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। पति के कहने पर सदर अस्पताल में पहुंची। पीड़िता ने महिला थाने में तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला थानेदार ने एफआईआर दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज कराया है। पुलिस पूछताछ के दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि उनका पति ऑटो चलाने के साथ ही गार्ड का काम करता है। लोन पर एक ऑटो ले रखा है। एक परिचित महिला के घर टेंपू की किस्त भरने के लिए रुपिया मांगने गई थी। वहां से पैसा लेकर लौट रही थी। इसी दौरान बगीचे में चार युवकों ने चाकू दिखाकर घेर लिया। पहले छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। फिर दरिंदो ने बारी बारी से दुष्कर्म किया।

आरोपित ने पुलिस से शिकायत करने पर हत्या कर देने की धमकी दी है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच पहुंचने के बाद पीड़िता ने इलाज कराकर महिला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।महिला थानेदार अदिति कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर 164 का बयान कराया गया है। आरोपित के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मणि भूषण की रिपोर्ट 

Suggested News