बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी में बच्चों के विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मधुबनी में बच्चों के विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

MADHUBANI : शादी के मटकोर में सम्मिलित होने आए बच्चों के बीच हुए विवाद के दौरान पति और पत्नी को गोली मार दी गयी। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की  मौत हो गई। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के राढ गांव की हैं। बता दे की गाँव के हीरा यादव के घर में उसके पुत्र का शादी का मटकोर था। जिसको लेकर वहां सभी लोग जुटे थे।  उसी दौरान बच्चो के बीच हो रहे विवाद को लेकर लाल राम एवं उनकी पत्नी शोभा देवी अपने पुत्र को एवं विवाद कर रहे बच्चों को समझाने आया। कुछ लड़कों में कहासुनी हो गई कहासुनी विवाद का रूप ले लिया। यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। उसी बीच भीड़ में किसी ने पति और पत्नी पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद पति और पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गया।

वहीं मृतक के पुत्र कन्हैया कुमार ने बताया कि वह लोग मेरे साथ मारपीट करने लगा जिसके बाद मेरे मां पिताजी जब वहां पहुंचे तो उन लोगों के ऊपर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा गोली चला दिया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। कल मटकोर में जब सम्मिलित हुए। उसी दौरान मौका मिलते ही लोगों ने पति पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं गोलीकांड को लेकर कलुआही थाना को सूचना दी गई। सूचना पाते ही कलुआही थाना अध्यक्ष पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया । वही कलुआही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि तीन राउंड गोली चली है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाल राम उम्र 35 वर्ष पत्नी शोभा देवी उम्र 30 वर्ष  राढ़ गांव निवासी के रूप में पहचान हुई है, मृतक के सिर में गोली लगने की वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस द्वारा बताया जा रहा है मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News