बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पत्नी की हत्या मामले में पति काट रहा जेल की सजा, पुलिसिया जांच में मिली जिन्दा

BIHAR NEWS : पत्नी की हत्या मामले में पति काट रहा जेल की सजा, पुलिसिया जांच में मिली जिन्दा

SITAMARHI : जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पत्नी की हत्या मामले में एक पति 6 महीने से जेल की कोठरी का हवा खा रहा है। मामला चोरौत थाना क्षेत्र के परिगामा गांव की है। जहां दहेज के हत्या मामले में पति 6 महीने से जेल की हवा खा रहा है। जबकि पत्नी अपने मायके नेपाल में रह रही है।


मिली जानकारी के अनुसार 7 महीने पूर्व नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड पंच निवासी विनोद नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि उनकी पुत्री हीरा देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है। जिसमें अपने दामाद शशि कुमार, भाई संजय महतो एवं स्वास्थ्य मित्र देवी पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

यह भी बताया गया था कि शव को उन लोगों ने जला दिया है। इस मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इधर अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि महिला जीवित है। 

महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाहर से कमा कर लौटने के दौरान मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उसके पति शशि कुमार ने उसे छोड़ दिया था। लेकिन महिला अपनी सूझबूझ से परिजनों के पास नेपाल पहुंच गई थी। बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जबकि दोनों से एक वर्ष का पुत्र भी है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News