सऊदी में रहता है पति, व्हाट्सएप पर पत्नी को दे दिया तलाक, तलाक, तलाक.... फिर मचा भारी बवाल

सऊदी में रहता है पति, व्हाट्सएप पर पत्नी को दे दिया तलाक, तल

MUZAFFARPUR: देश में तीन तलाक पर सरकार के निर्देश के बाद वैन लगा दिया गया है। वहीं आज भी कुछ लोग व्हाट्सएप और फोन पर तीन तलाक देने की बात करते हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जहां शादी के दो साल बाद सऊदी अरब में रहते हुए व्हाटशॉप पर एक यूवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर निकाह के बंधन को तोड़ दिया है। जिसके बाद पीड़ित पत्नी ने भी अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

6 दिसंबर 2018 को हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार पीड़ित रबिया खातून ने बताया कि वह मूल रूप से औराई थाना क्षेत्र के कोकीरबाड़ा गांव की रहने वाली है। वहीं 6 दिसंबर 2018 को औराई थाना क्षेत्र के महेशी स्थान के रहने वाले अजीज उल हसन के पुत्र मोहम्मद नसरुद्दीन के साथ उसका निकाह हुआ। जिसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच दोनों को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिसके बाद इनका पति काम के लिए हैदराबाद चला गया। फिर वही से सऊदी अरब चला गया और वहीं अब व्हाटशॉप पर तीन तलाक बोल कर निकाह तोड़ दिया है। अब मामले में पीड़ीत महिला का कहना है कि मैं अपने बच्चे को लेकर कहा जाऊं।

2023 में महिला ने अपने पति पर महिला थाना में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

वहीं एक तरफ जहां पति ने अपने पत्नी को व्हाटशॉप पर तीन तलाक बोल कर निकाह तोड़ दिया तो पीड़िता राबिया खातून ने मुजफ्फरपुर के महिला थाना में अपने पति मोहम्मद नसरुद्दीन हसन के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। वहीं मामले में पीड़ित महिला के द्वारा जो आवेदन दिया गया उसमे कहा गया है कि उसकी शादी 6 दिसंबर 2018 को औराई थाना क्षेत्र के महेशी स्थान के रहने वाले अजीज उल हसन के पुत्र मोहम्मद नसरुद्दीन के साथ इनका निकाह हुआ था। जिसके बाद कुछ दिनों के बाद से ही इनके पति इनके साथ अक्सर मारपीट करता था और अपने पिता से पैसे मांग कर लाने का दवाब देता था। वहीं पैसा नहीं मांग कर लाने पर पीड़ित महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट करता था। जब पीड़ित महिला अपने परिजन से पैसा मांग कर नहीं लाई तो उसका पति इसको छोड़ कमाने के नाम पर पहले हैदराबाद और फिर वहां से सऊदी अरब चला गया। इसी बीच कार्ट से आरोपी पति पर वारंट निर्गत हुआ जिसके बाद आरोपी पति कल मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर पहुंचा था।

पीड़ित महिला ने अपने पति को पकड़ पुलिस को किया फोन

वहीं कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के बाद आरोपी पति सऊदी अरब से मुजफ्फरपुर आया। जहां वह कल पीड़ित महिला को कोर्ट परिसर में नजर आ गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को पकड़ महिला थाना को फोन किया और बताया कि वह अपने आरोपी पति को पकड़ कर रखी हुई है लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद ही पुलिस उक्त स्थल पर नहीं पहुंची। इसी बीच आरोपी पति वहां से अपने पत्नी को चकमा देकर एक बार फिर से फरार हो गया। जिसके बाद महिला रोती बिलखती हुई मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित के पास पहुंची और अपने और अपने बच्चे के साथ हो रहें अत्याचार से अवगत कराया। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज महिला ने सिटी एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

मणिभूषण की रिपोर्ट