पति-पत्नी और वो का चक्कर...अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति ने स्वीकारा, पहली शादी के समय शिक्षिका से थे अंतरंग संबंध
वाशिंगटन -अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. डग एम्हॉफ ने कहा कि कमला हैरिस से शादी के पहले उनके किसी दूसरी महिला से संबंध थे. कमला के पति अपनी पहली शादी के दौरान विवाहेतर संबंध होने की बात स्वीकार की. अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ ने कहा कि शादी से कई साल पहले उनका अपने बच्चों के स्कूल में एक शिक्षिका के साथ विवाहेतर संबंध था.
यहीं नहीं डग के साथ रिलेशनशिप से पहले कमला हैरिस को उनके अफेयर के बारे में पता था. कमला और डग की मुलाकात 2013 में हुई थी. वर्ष 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी.
सीबीएस न्यूज के अनुसार कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ ने कहा कि उनकी पहली शादी के दौरान क्रस्टीन और उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया. वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं.
सीबीएस न्यूज के अनुसार साल 2009 में बच्चों के स्कूल में एक शिक्षिका गर्भवती हुई थी. उन्होंने कहा कि हालांकि उसका कोई बच्चा नहीं हुआ. शिक्षिका का गर्भपात हो गया था.कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ उस समय अपनी पहली पत्नी क्रस्टीन एम्हॉफ के साथ रिश्ते में थे. हालांकि इसी दौरान वह बाद में अलग हो गए थे.शिक्षिका डग के बच्चों के स्कूल में पढ़ाती थी, लेकिन वह उनके बच्चों की टीचर नहीं थी.
एम्हॉफ एंटरटेनमेंट की पहली शादी से दो बच्चे एला और कोल हैं. उनकी पहली पत्नी क्रस्टीन ने कहा कि वह मेरे बच्चों के एक शानदार पिता हैं. क्रस्टीन ने कहा कि उनकी अच्छी दोस्ती है. उन्हें गर्व है कि डग, कमला और हमने एक अच्छी संयुक्त फैमिली बनाई है.