बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आप ही का बेटा हूं..., हार नहीं मानूंगा...! दिवगंत पिता के जन्मदिन पर चिराग ने कह दी दिल की बात

आप ही का बेटा हूं..., हार नहीं मानूंगा...!  दिवगंत पिता के जन्मदिन पर चिराग ने कह दी दिल की बात

PATNA : आप ही का बेटा हूं..., हार नहीं मानूंगा...!  यह उद्गार हैं स्व. रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का, जो आज से बिहार में अपनी आशीर्वाद यात्रा का आरंभ करने जा रहे हैं। इससे पहले अपने पिता के जन्मदिन उन्हें विश करते हुए चिराग ने लिखा है कि मैं उन्हें बहुत याद करता हूं और उनको दिए गए वादे को पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं। चिराग ने अपने दिवंगत पिता के लिए लिखा है कि आप जहां कहीं भी होंगे, मुझे इस कठिन परिस्थिति में लड़ते देख दुखी होंगे। लेकिन, आप ही का बेटा हूं,  हार नहीं मानूंगा। मै जानता हूं कि आपका आशीर्वाद मेरे साथ है। इस मार्मिक संदेश के साथ चिराग ने अपने पिता की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसकी एक तस्वीर में चिराग अपने रामविलास के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में  चिराग अपने माता पिता रामविलास पासवान पत्नी के साथ केक काटते दिख रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल लंबी बीमारी के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु हो गई थी। रामविलसा पासवान के निधन के बाद यह पहला जन्मदिन है। इन नौ महीने में जिस पार्टी को उन्होंन तैयार किया, वह अब पारिवारिक लड़ाई के कारण टूटने की स्थिति में पहुंच चुकी है। चिराग पासवान को जिम्मेदारी है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत और पार्टी को टूटने से बचाएं। जिसके लिए आज से चिराग पासवान बिहार में आशीर्वाद यात्रा का आरंभ करने जा रहे हैं।



Suggested News