बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिग लड़का और लड़की की हुई शादी, प्राथमिकी दर्ज, बड़ा सवाल क्या मुखिया जी को पद से हटाएंगे मंत्री जी!

नाबालिग लड़का और लड़की की हुई शादी, प्राथमिकी दर्ज, बड़ा सवाल क्या मुखिया जी को पद से हटाएंगे मंत्री जी!

KHAGDIYA :-  जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी पंचायत में एक नाबालिक जोड़ी की शादी का मामला प्रकाश में आया है। जिसके फ़ोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, अब लोग कह रहे हैं कि नाबालिक जोड़ी की शादी होने पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी मुखिया को हटाएंगे। जिसको लेकर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि नाबालिक लड़का की मां महेशखूंट थाना में आवेदन देकर बेटे की अपहरण कर जबरदस्ती शादी कराने की बात कह रहे हैं । पुलिस ने आवेदन के आधार पर पांच लोंगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी पंचायत की है। जहाँ बीते 25 जुलाई को नाबालिग लड़की के परिजन ने जबदस्ती शादी कर दिया। नाबालिग लड़का की माँ सुनैना देवी ने महेशखूंट थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि पुत्र 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर भागलपुर में रहकर कोचिंग करता था। उसका उम्र 15 साल है। बीते 25 जुलाई को भागलपुर से घर लौटने के दौरान ईश्वरी टोला निवासी रीता देवी, बलवीर कुमार, संगीता देवी एवं रूपेश मालाकार ने खगड़िया बस स्टैंड से मेरे पुत्र को बहला-फुसलाकर स्कॉर्पियो में बैठाकर अपहरण कर लिया।  जहां बीते 25 जुलाई की रात राम मंदिर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के मांग में सिंदूर डलवाकर विवाह करा दिया गया। लड़के की मां ने कहा कि नाबालिग लड़के को  घर में कैद कर रखा गया है। 

बताया कि बीते पांच दिनों से पुत्र बातचीत नहीं हुई है। मिलने नहीं दिया जा रहा है।  बताया कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग है। इधर, पंचायत के मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि शादी की सूचना मिलने पर नाबालिग को शादी करने से रोका गया। मामले की जानकारी महेशखूंट पुलिस को भी दी गई। 

महेशखूंट थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग लड़के की मां के आवेदन पर पांच लोगों के विरुद्ध अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि लड़का लड़की के बीच बीते कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक परिजनों को लग गई। परिजनों ने पकड़कर शादी करवा दी।

Suggested News